शामली के गांव भाज्जू रविदास मंदिर में बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम में मास्टर राजपाल सिंह व मौजूद
- फोटो : SHAMLI
शामली। गांव भाज्जू के बुधवार को रविदास मंदिर में रालोद नेताओं ने बहुजन उदय अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने रालोद का दामन थामा। सभी बिरादरी के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी के साथ पूर्व अध्यक्ष ऋषिराज राझड़ प्रसन्न चौधरी जिला संयोजक अरविंद जाल ने लोगों को संबोधित किया। अध्यक्षता दलित समाज के मास्टर राजपाल सिंह ने की। कार्यक्रम में मास्टर देशराज, ओमपाल, संजू , दिनेश शर्मा, विजेंद्र सिंह, दीपचंद, हरपाल सिंह, मोरपाल, इंदर कश्यप ,सुरेश पाल कश्यप, विनोद प्रजापति, दिलशाद, यामीन, देवेंद्र वालिया आदि मौजूद रहे।