फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2523 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय शामली में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 14 केंद्रों पर कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 4120 में 2523 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि 1597 बच्चे अनुपस्थित रहे। एडीएम संतोष कुमार और डीआईओएस सरदार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए शामली, थानाभवन में तीन-तीन केंद्र, ऊन में एक, झिंझाना, कैराना और कांधला में दो-दो और कंडेला में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही बच्चे केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। कोविड गाइड लाइन के अनुसार फेस मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग के साथ बच्चों को केंद्र में एंट्री दी गई।
एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शामली के श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज और हिंदू कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीआईओएस सरदार सिंह ने आरके इंटर कॉलेज शामली, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज और श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य किरण प्रकाश ने बताया कि कक्षा छह में 80 सीट हैं। प्रवेश परीक्षा में कुल 4120 बच्चे पंजीकृत थे, जिनमें 2523 बच्चों ने परीक्षा और 1597 बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें