25 हजार का इनामी अंतर जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर जनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मंगलवार रात को बाबरी पुलिस ने अर्जुन उर्फ अनमोल उर्फ छोटू निवासी गांव कांजरहेड़ी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 11 मुकदमे जनपद शामली और बागपत के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अर्जुन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की कार्रवाई बाबरी पुलिस द्वारा की जा रही है।