शामली। जिले में चार महिलाओं सहित 25 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के पूर्व में मिले 183 मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 241 हो गई है।
शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव चूनसा में तीन साल, थानाभवन में सात साल की बच्ची कोरोना संक्रमित मिली। गांव रज्जाद में एक महिला, आठ साल की दो बच्ची, 10 वर्षीय, बालक सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले। गांव लखान, श्यामली-श्यामला, कंडेरा, मुजफ्फरनगर, बागपत, बलवा, बुढ़ाना, बंदाहेड़ा, कांधला में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। गांव हरड़ में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। सोंहजनी उमरपुर में 21 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई।
गांव इस्सोपुर खुरगान, भूरा, चढ़ाव, हिरनवाड़ा, बरवाला में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कैराना में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 183 स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 241 हो गई है।