शामली। जिले के डिग्री कॉलेजों में चल रहे जनपद स्तरीय स्वीप सप्ताह के पांचवें दिन मतदान जागरूकता विषय पर ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बीएसए गीता वर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि मतदान के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। ईएलसी कोर्डिनेटर स्वीप डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में गौरी शर्मा और डॉ. भावना रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ओम गुरु साक्षी कॉलेज जसाला की प्रतिभा चौहान, द्वितीय स्थान पर जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत की वंशिका जैन और तृतीय स्थान पर ओम गुरु साक्षी कॉलेज जसाला की शोबिया व सोनू भारती संयुक्त रूप से रही।
मौके पर पर स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. छवि संगल कार्यक्रम अधिकारी सतीश जैन, कशिश जैन, रूबिया परवीन, नीलम, रिया संगल, निकिता, बिरला, शिरीन, मन्नू, रिया तनेजा, वंशिका, गरिमा चावला आदि की सहभागिता रही। संचालन डॉ. रितु जैन ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भूपेंद्र कुमार ने किया।
-----
छात्राओं ने स्लोगन, आकृतियां बनाकर किया जागरूक
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने मतदान जागरूकता से संबंधित स्लोगन और आकृतियां बनाकर इसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें मतदान का महत्व समझाया। प्रतियोगिता में कक्षा 10ए की अलफिशा ने प्रथम, कक्षा 12सी की अनम ने द्वितीय और इसी कक्षा की इकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने छात्राओं को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
शामली में मतदाता जागरूकता के लिए मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी।- फोटो : SHAMLI