फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर 25 किलो पॉलिथीन बरामद, जुर्माना लगाया

विज्ञापन
कैराना में पॉलिथीन के विरूद्ध कार्रवाई करती अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों, पॉलिथीन, कैरी बैग आदि के खिलाफ अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान आठ व्यापारियों के यहां छापा मारा गया, जहां से 25 किलो पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक प्लेट, चम्मच, कप आदि बरामद कर जब्त की गई। करीब 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शनिवार को ईओ मणि अरोरा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने चौक बाजार, जोड़वा कुआं व शामली बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को पॉलिथीन के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई। बताया कि पॉलिथीन के कारण नगर के नाले नालियां तत्काल अवरुद्ध हो जाने के कारण सफाई व्यवस्था बाधित हो रही है। पॉलिथीन की थैलियों में दूध, दही, चाय व अन्य पदार्थों का सेवन करने से कई बीमारियों और कैंसर आदि का कारण बन सकता है।
अभियान के दौरान आठ व्यापारियों के यहां छापा मारकर 25 किलोग्राम पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लेट, चम्मच कप आदि बरामद हुए। जिनसे 18 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान शाकिर हुसैन, सफाई एवं खाद्य लिपिक रविंद्र कुमार, इमान हसन, ओम प्रकाश सैनी, इकबाल तथा पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें