शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत भाषा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भारतीय भाषाओं की जानकारी दी गई।
शनिवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक हिंदी प्रवक्ता सतीश आत्रेय ने कहा कि भारत में बोली जाने वाली सभी भाषाएं श्रेष्ठ हैं। कोई भी भाषा छोटी या बड़ी नहीं है और इनमें कोई भेदभाव नहीं है, क्योंकि भाषा संवाद का माध्यम होती है। भारत में सभी भाषाओं में श्रेष्ठ साहित्य की रचना हुई है। छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। संचालन अनिल कश्यप ने किया। मौके पर घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, महेश नारायण गौड़, वेदप्रकाश, छवि शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सोनिया सिंघल, मोहित मित्तल, अमित ऐरन और अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।