फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेला के तीसरे दिन 372 शिकायतों का निस्तारण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरकारी गन्ना विकास समिति में छह दिवसीय समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले में तीसरे दिन 372 किसानों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिनमें 152 गन्ना संशोधन रकबा, कलेंडर में गन्ना आपूर्ति की शिकायतें आईं।
विज्ञापन

बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय मेें सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों की सुबह से ही गन्ने संबधित समस्याओं को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में खरड़, हसनपुर के ग्रामीणों ने कच्चे कलेंडर न मिलने की शिकायत की गई। आरोप है कि समिति की ओर से गन्ना सर्वेक्षण व किसान की फसल के आंकडे़ में अंतर आ रहा है। समिति के सचिव प्रभारी मुकेश राठी और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि मेला शनिवार तक चलेगा। इस साल समिति की ओर 3000 सदस्य बनाए गए हैं। अंतिम कलेंडर वितरण करने के बाद गन्ना पर्ची कलेंडर में कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से गन्ना पर्ची कलेंडर में त्रुटि को संशोधित करने का अनुरोध किया।
समिति के सचिव प्रभारी मुकेश राठी ने बताया कि गन्ना सट्टा प्रदर्शन किसान मेले में 372 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिस गांव के किसान को गन्ना कच्चा कलेंडर नहीं मिल पाए हैं। दो दिन में सभी कच्चे कलेंडर गांव में पहुंच जाएंगे। कच्चे कलेंडरों की सूची तैयार की जा रही है। किसान अपने कच्चे कलेंडर की जानकारी समिति के पूछताछ केंद्र के कमरा नंबर 15 में प्राप्त कर सकते हैं। मेले में किसान भाई अपने सट्टे का अवलोकन करें। सभी किसानों से अपने आधार कार्ड एवं सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें