फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत द्विवेदी बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी बने
विज्ञापन

शामली।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई। शामली निवासी पुनीत द्विवेदी को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बना दिया गया है, जिस पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों की एक सप्ताह पूर्व घो षणा कर दी गई थी, लेकिन शामली जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया था। शामली से भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के नाम सूची में भेजे गए थे। उनमें पुनीत द्विवेदी के अलावा सचिन जैन और पंकज का नाम भी शामिल था। पूर्व में इस पद को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों में रस्साकसी चली, जिस कारण शामली का जिलाध्यक्ष घोषित नहीं हुआ था। वहीं, बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने शामली जिलाध्यक्ष के पद पर पुनीत द्विवेदी के नाम की घोषणा कर दी। बुधवार दोपहर बाद शामली मेें हनुमान धाम मंदिर परिसर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पुनीत द्विवेदी को जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया गया। इसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा बजरंग बली की पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हनुमान धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, संदीप नामदेव, अंकित गुप्ता, कार्तिक सरोहा, पंकज कश्यप, प्रमोद नामदेव, आयुष भारद्वाज, स्पर्श भटनागर, रोहित विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें