फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीड़र चला रहे अवैध वसूली का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल बनाने के नाम पर खेल
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बा जलालाबाद व क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी गांव का मामला है। ग्रामीण सुखपाल सिंह ने पिछले माह अपने घर का पूरा बिल जमा करते हुए 265 रुपये अतिरिक्त बिजलीघर में जमा कर दिए। अब बृहस्पतिवार को विद्युत निगम की ओर से ठेके पर रखा गया मीटर रीडर गांव में चेकिंग के लिए पहुंचा, तो सुखपाल के मीटर की पूरी रीडिंग 177 यूनिट आई, लेकिन मीटर रीडर ने 177 यूनिट का बिल 1500 रुपये निकालकर सुखपाल को थमा दिया। इसका उपभोक्ता ने विरोध किया। उपभोक्ता का आरोप है कि मीटर रीडर ने सुखपाल से बिल कम कराने के नाम पर 500 रुपये वसूल लिए। इसी तरह से शिवकुमार के मीटर का भी दोगुना बिल निकालकर उपभोक्ता को थमा दिया।
विज्ञापन


पहले मामले का संज्ञान लेकर पूरी जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि इस तरह की अवैध वसूली का मामला सामने आता है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--सुनील कपूर, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें