अरविंद संगल बने अग्रवाल समाज महासभा के संरक्षक
शामली।
अग्रवाल समाज महासभा शामली द्वारा पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल को महासभा का संरक्षक मनोनीत किया गया। अरविंद संगल ने कहा कि वह अग्रवाल समाज महासभा द्वारा दी गई जिम्मेदारी को लेकर गौरव महसूस कर रहा हूं। वह सभी अग्रवाल परिवारों की सूची तैयार कराएंगे। जिसमें उन्होंने अपना पूर्ण योगदान देने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष कमल बंसल ने अरविंद संगल को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भेंट कर व पटका पहनाकर स्वागत किया और महासभा से जुड़ने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अग्रवाल समाज महासभा को जनपद शामली में आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे। सुनील गर्ग कोषाध्यक्ष व सुशील अग्रवाल जिला संगठन मंत्री ने कहा कि शामली अग्रवाल परिवारों की सूची बनवाने के लिए कमल बंसल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जल्दी ही यह कार्य महासभा द्वारा शुरू होगा। इस दौरान जिला संगठन मंत्री शिवम गर्ग, युवा जिला उपाध्यक्ष राम कुमार गोयल, वरिष्ठ सदस्य आकाश गर्ग आदि मौजूद रहे।