फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गरीब कन्याओं की शादी में किया सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से दो निर्धन कन्याओं की शादी में सामान देकर सहयोग किया गया। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि संस्था गरीब कन्याओं को शादी में सहयोग करता रहा है। अभी तक 146 कन्याओं की शादियों का सामान देकर मदद की जा चुकी हैं। शुक्रवार को गोशाला कर्मचारी राजकुमार की बेटी और कुसम की बेटी में शादी का सामान दिया गया। इस मौके पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, डाक्टर कविता आर्य, अशोक कुमार गर्ग, सुभाष चंद जैन, रघुवीर आर्य, अजय तायल, सचिन मंगल, रमन, बेबी गोरीशंकर को अतिथि के रुप में बुलाया गया। इस मौके पर संस्था के अशोक कोरियर, मनोज मित्तल, विनोद वर्मा, चेतन मुंजाल, शशी अरोड़ा, राजकुमार जैन, विजय गोयल, रजत गोयल, नितिन नामदेव, तरुण संगल, शिवम गर्ग, उज्ज्वल नामदेव, शिशिर जैन, गौरव बंसल, अजय गर्ग का सहयोग रहा।
विज्ञापन


18 फरवरी को होगा चिंतन सम्मेलन
शामली। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट ने बताया कि कैैराना क्षेत्र के बसेड़ा गांव में चार फरवरी को होने वाला किसान हित चिंतन सम्मेलन इस्सौपुुर खुरगान गांव में 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को कैराना सांसद हुकुम सिंह के निधन के कारण चिंतन सम्मेलन स्थगित हो गया था। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह सल्फा, चौधरी शाहदीन, मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, आलिम दिलशाद, अयूब ने कई गांवों में जनसर्पक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें