शामली। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में गांव हुुरमजपुुर में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देकर हवन संपन्न कराया। योग प्रशिक्षक ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराते हुए उसके फायदे बताए। कब्ज, गैस और शुगर एवं जोड़ो के दर्द के लिए सूर्य नमस्कार, कपालभाति, गोमुखासन, वक्रासन, मंडुकासन आदि के बारे में जानकारी दी। सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अगला शिविर गांव झाल स्थित जूनियर हाईस्कूल में लगाया जाएगा। इस दौरान रजत, सतपाल, मिंकू, हरित, शहजाद, शेखर, पप्पू आदि मौजूद रहे।