फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम के बिछाए जाल में 19 बंदर और फंसे

विज्ञापन
केरामा में टीम द्वारा पकड़े गए 19 खूंखार बंदर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। नगर पालिका की ओर से मुजफ्फरनगर से बुलाई गई चार सदस्य टीम ने अभियान चलाते हुए चौथे दिन 19 बंदरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सात सितंबर को कस्बा निवासी भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा देवी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया था। जिस कारण सुषमा देवी की छत से गिर कर मौत हो गई थी। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर नगर पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने चार दिन पहले बंदरों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर से चार सदस्य टीम को बुलाया गया था।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत चौथे दिन रविवार को टीम ने देवी मंदिर तालाब के पास बंदरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए केले व चने डाले। जिसके बाद बंदरों के ऊपर जाल फेंक कर उनको पकड़ लिया। बाद में जाल से निकालकर 19 बंदरों को बड़े पिंजरे में बंद किया गया। सभी बंदरों को मेरठ रोड पर पारसी के पुल के पास छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें