फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे सैंपल
विज्ञापन

कैराना।
शीतल पेय पदार्थ पीने के कारण एक ही परिवार के कई लोगों के बीमार होने पर सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम को साथ लेकर गांव मन्ना माजरा में पहुंचे। परचून की दुकानों पर चेकिंग कर कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने भरे गए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव मन्ना माजरा में शीतल पेय पदार्थ पीने के कारण इलियास के परिवार के आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसी के चलते सोमवार सुबह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार तोमर अपनी टीम के साथ गांव मन्ना-माजरा पहुंचे। पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर लगभग डेढ़ घंटे तक जानकारी ली। इसके बाद टीम उस दुकान पर पहुंची जहां से इलियास के परिवार ने कोल्ड ड्रिंक्स खरीदी थी। टीम ने दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स का सैंपल लिया। टीम में शामिल खाद्य निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दुकान पर मौजूद कोल्ड ड्रिंक्स का सैंपल लिया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि नमूना फेल आता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें