फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल जहांनपुरा के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत गांव में रैली निकाली। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शुभारंभ प्रबंधक जाबिर मुखिया व प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने गांव की विभिन्न गलियों से होकर रैली निकाली। इस दौरान बच्चे घर-घर दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा आदि स्लोगनों से लिखी तख्तियां हाथों में लिए हुए थे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षित कराने की अपील की। इस दौरान सहायक अध्यापक राहुल कुमार, गुरमीत कुमार, महराब अली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें