फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामड़ा में तालाब का पानी मकानों में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रामडा में तालाब के ओवरफ्लो होने तथा पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्रामीणों के घरों में जलभराव हो गया है। जिस कारण दर्जनों मकानों में दरारें आने से उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम रामड़ा के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। बताया कि गांव का तालाब ओवरफ्लो होने के कारण ग्रामीणों के घरों में गंदा पानी घुस गया है। जिस कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।कई दिन से ये हालात उत्पन्न हो रहे हैं कि घर ही तालाब बन गए हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान मामले में लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद भी ग्राम प्रधान समस्या की और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तालाब बारिश के कारण ओवरफ्लो हुआ, उसकी साफ-सफाई या खुदाई भी लंबे समय से नहीं कराई गई है। गली-गली में जलभराव और घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तालाब के पानी के कारण दर्जनों मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं।, जिस कारण उनके किसी भी समय गिरने का खतरा पैदा हो गया है। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा हैं। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। मौके पर ताहिर, उमरा उर्फ उमरदीन, मुस्तुफा, शहजाद, इस्लाम, आरिफ, लतीफ, इस्लाम, बासा, अनीस, नदीम, लतीफ, कसीम, अल्ताफ, समेदीन, मंजूरा, मुश्ताक, जमशेद, बिलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें