फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सितंबर को लखनऊ में दम दिखाएंगे वितविहीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा, प्रबंधक महासभा, प्रधानाचार्य और शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासभा की बैठक हुई। जिसमें वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बंद करने के साथ ही अन्य कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार द्वारा बंद किए मानदेय को लेकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने कहा कि संगठन की शक्ति बहुत बड़ी शक्ति होती है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि अगर हमें अपनी मांग पूरी करानी है तो सभी को संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने शिक्षकों को बताया कि मांगों को लेकर आने वाली चार सितंबर को इको गार्डन लखनऊ में शंखनाद रैली का आयोजन होगा। जिसमें सभी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने हक के लिए दम दिखाना होगा। मौके पर प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार, ऋषिपाल, प्रवीन कुमार, अनिल कश्यप, नीरज वर्मा, अनंगपाल, अरुण कुमार, सतीश संगल, रेणूका, कंवरपाल, राजबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें