स्कूलों और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर शान से तिरंगा फहराया गया। कस्बे के एल्पाइन इंटर नेशनल में प्रधानाचार्य, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में अस्फाक मलिक व प्रबंधक उपेंद्र गुप्ता ने, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक लियाकत अली खान, सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक सुरेश चंद्र शर्मा, बीएसएम डीग्री कॉलेज में चेयरमैन ठाकुर वीरेंद्र सिंह ,प्राथमिक स्कूल नंबर में नीलम रानी, विद्यालय नंबर दो पर बबीता सैनी, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर राकेश कुमार वालिया, उच्च प्राथमिक विधालय पर प्रधानाचार्य भूप सिंह, डीएवी के प्रधानाचार्य चंदकी राम आर्य, ग्रीन वेली जूनियर स्कूल में प्रबंधक प्रवीण शर्मा, प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मदरसों में गूंजा ‘सारे जहां से अच्छा’
कैराना। दीनी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कर सारे जहां से अच्छा तराना गूंज उठा।
शामली रोड पर स्थित मदरसा अहसनुल उलूम में मोहतमिम मौलाना मुनव्वर और कमेटी सदर हाजी महबूब ने तिरंगा फहराया। प्रबंधक तसव्वर, मास्टर गय्यूर, मौलाना फरहान, मौलाना अकबर, कारी शाहरूख आदि मौजूद रहे। मदरसा जामिअतुस्सादह में पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली व प्रसिद्ध हकीम मोहम्मद इलियास बिरोलिया ने ध्वजारोहण किया। वहीं, मदरसा नासिरुल उलूम अशरफिया में प्रबंधक कारी इसराईल ने ध्वजारोहण किया। शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्व शांति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता, उन्नति, खुशहाली की दुआ कराई गईं। उधर, गांव मामौर में मदरसा दारूल उलूम रहमानिया में मौलाना जाहिद, मदरसा तैयबा कासिमुल उलूम भूरा में मोहतमिम मौलाना वासिल, मदरसा इशातुल इस्लाम में मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने ध्वजारोहण किया। उधर, एसएन जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता अनिल चौहान द्वारा पौधरोपण किया गया। वहीं, कैराना कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह, एसएसआई सुनील दत्त, एसआई अमन सिंह के अलावा अन्य स्टाफ ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।