शामली।
लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला पालीटेक्निक शामली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला राजकीय चिकित्सालय से डॉ. नीलम शुक्ला और लायन डॉ. अर्चना शर्मा ने छात्राओं को उनके कर्तव्य एवं अधिकारों के विषय में विस्तार से समझाया। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामुदायिक स्वच्छता के विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने संक्रामक रोगों से बचाव व उनकी रोकथाम के उपाय भी छात्राओं को बताएं। कार्यक्रम संयोजिका लायन प्रिया गर्ग ने लगभग 200 छात्राओं को सेनेटरी पैड तथा अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान अनीता विश्वकर्मा, अर्चना शर्मा, प्रिया गर्ग, रेणू तायल, मानसी गोयल, नीति गर्ग आदि रही। संचालन लायन अर्चना शर्मा ने किया।