जिले भर में तहसीलों में आयोजित किए तहसील दिवस मेें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाए। इस दौरान 90 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
गंगारामपुर खेड़की गांव के लोग तहसील दिवस मेेें अपनी समस्या लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव की गलियों मेें भरने वाले पानी की निकासी की मांग की। वहीं, एक महिला ने बताया कि तहसील लेखपाल व कानूनगो ने मिलकर मरे हुए व्यक्ति को जिंदा दिखाकर फर्जी वारिस बनाकर करीब 11 बीघे जमीन नाम कर ली है। मृतक की पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर ऊन चौकी मेें मुकदमा कायम किया है। इस संबंध मृतक की पत्नी ने लेखपाल व कानूनगो के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। मौके पर सीडीओ, एसपी, सीएमओ सफल कुमार, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, डीपीआरओ नरेशचंद समेत सभी विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
सीडीओ ने किया ब्लॅाक परिसर का निरीक्षण
फोटो...
ऊन। तहसील दिवस समाप्त होने के बाद सीडीओ रेणु तिवारी ने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। सीडीओ ने ब्लॅाक परिसर मेें अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द करने को बीडीओ को आदेश दिए और ब्लॉक परिसर मेें रंग
कराने व संपूर्ण ब्लॉक परिसर को स्वच्छ कराने और जहां-जहां पंखे नहीं हैं वहां पंखे लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॅाक परिसर के बाहर चल रही सभी योजनाओं की पेंटिंग कराने पर जोर दिया।