कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
- फोटो : SHAMLI
कांधला। भभीसा गांव में जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार और कांधला ब्लाक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने संयुक्त रूप से किया।
जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव ओम सिंह वर्मा ने बताया कि गांव भभीसा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जिले से छह से अधिक गांवों की टीम से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए अपनी प्रतिभा दिखाई। मुकाबले में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक रतन मेमोरियल स्टेडियम कनियान के कैंप में रहकर आगे की तैयारी करेंगे। जिसके बाद यहां से दो अक्तूबर को यूपी कबड्डी चैंपियनशिप खेलने के लिए बिजनौर के लिए रवाना होंगे। मौके पर विनीत जावला, बबलू जावला, जिला संयुक्त सह सचिव संदीप पवार भारसी, बिजेंद्र सिंह, गोपाल, विनोद जावला, रविंद्र मौजूद रहे।