शामली/कैराना। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शामली, आदर्श मंडी और कैराना में 15 शिकायर्तें आइं, जिनमें 13 का निस्तारण किया गया।
शहर कोतवाली में सीओ सिटी एके सिंह ने समस्याएं सुनी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि समाधान दिवस में चार शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आई। सभी समस्याओं का निस्तारण हो गया। आदर्श मंडी थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि दो पारिवारिक विवाद और दो आपसी मारपीट, लेनदेन से संबंधित समस्याएं आईं। सभी समस्याओं का निस्तारण हो गया। उधर, कैराना में एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। दोपहर में एसपी अजय कुमार ने भी समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। सात शिकायतें आई, जिनमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान तहसीलदार रनबीर सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर आदि मौजूद रहे।