फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी ओमपाल व प्रवीण अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए कांधला में आए थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किवाना मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें ओमपाल व प्रवीण घायल हो गए। दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया था। परिजनों के अनुसार दोनों का उपचार मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था, लेकिन दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार दोपहर के समय अचानक ओमपाल की हालत बिगड़ने लगी ओर उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथी प्रवीण की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे से परिवार के लोगों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें