फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव से पहले 144 लोग मुचलका पाबंद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। पंचायत उपचुनाव की वोटिंग 20 दिसंबर को होनी है। जिससे पहले शनिवार शाम को प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार बंद हो गया। चौसाना में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पुलिस ने कुल 144 लोगों को मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

चौसाना में जुलाई माह में मौजूद ग्राम प्रधान पंजाब सिंह की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से ग्राम पंचायत सदस्य कार्यवाहक के तौर पर प्रधान पर कार्य कर रहा था। उपचुनाव की घोषणा के बाद से चुनाव का प्रचार प्रसार चरम पर रहा। चौसाना के उपचुनाव में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत की आजमाइश कर रहे हैं। जिसमें पंजाब सिंह की पत्नी सिमरनजीत कौर भी शामिल है।
शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार प्रसार बंद हो गया। वहीं पुलिस ने उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 144 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। चौसाना के कुल 30 असलाह धारकों में से 28 का असलाह जमा करा लिया है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी असलाह जमा करा लिया गया है। समयावधि कम होने के कारण अन्य कार्रवाई अधर में लटक गई। अधिकारियों ने भी शांतिपूर्वक उपचुनाव संपन्न कराने के लिए बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें