कैराना तहसील समाधान दिवस में फरियाद सुनती डीएम जसजीत कौर व अन्य अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना/ऊन। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलेभर फरियादियों की 109 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें मौके पर दस शिकायतों का निस्तारण किया गया। कैराना तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार निस्तारण किया जाए। डीएम समक्ष 42 शिकायती पत्र आए। जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। अवशेष शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम कैराना संदीप कुमार जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर व अधिशासी अधिकारी कैराना मणि अरोड़ा, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, उप कृषि निदेशक डॉ. शिवकुमार केसरी, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बाद में डीएम ने पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में सुपर चेकिंग के दौरान फार्म-7 में की जा रही कार्रवाई के संबंध में संबंधित से जानकारी प्राप्त की। मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने स्कूल में मतदान केंद्रों पर भी सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी के समक्ष 33 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील ऊन में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मौके पर एडीएम के समक्ष 34 शिकायतें प्राप्त हुई। तीन शिकायत का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम तहसीलदार अन्य अधिकारी मौजूद रहे।