फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की नीतियों को सरकार अपनाती तो किसान- देश के हालत सुधरते

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 116वी जयंती पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व सचिव और चौधरी चरणसिंह विचार मंच के अध्यक्ष एसके वर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों को अपनाया होता, तो आज किसान और देश की आर्थिक हालत बेहतर होती।
रविवार को कैैराना रोड पर स्थित जेजे फार्म में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116वी जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि यदि किसान शक्ति में बिखराव रहा, तो उनकी हालत और खराब होगी। इस मौके पर उत्तरप्रदेश शासन के पूर्व सचिव और चौधरी चरणसिंह विचार मंच के अध्यक्ष एसके वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान हितैषी और सच्चे ईमानदार नेता रहे। भाजपा सरकार हर जिले में चौधरी चरण सिंह कल्याण कोष की स्थापना करके अपना वादा पूरा करे। जिससे किसानों को राहत दी जा सके। समारोह में रिटायर्ड जनरल आरपी र्साइं और रिटायर्ड जनरल प्रताप सिंह नरवाल ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर आधारित संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि युवा अवस्था से चौधरी चरण सिंह से जुड़ाव रहा है। जाति धर्म से ऊपर उठाकर समाज और देश के लिए कार्य किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेेसर सुधीर पंवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों के हितों के लिए कार्य कर रहे है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश की किसान राजनीति को आगे बढ़ाया। मौके पर समरूज व महेंद्र भारद्वाज ने सुधीर पंवार को लोकसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की गई। मौके पर पूर्व चेयरमैन उदयवीर पेलखा, बाबा श्याम सिंह, राजेंद्र मलिक, अंतर राष्ट्रीय पहलवान शौकेंद्र तोमर, सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, बागपत के सपा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, किरण पाल मुखिया, जबरदीन, करण सिंह शुक्रताल, जिला पंचायत सदस्य सहारनपुर प्रदीप कुमार, अनुज पंवार, उमेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें