फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने गरीबों को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने रविवार रात को कसेरवा खुर्द गांव में निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा और डीएम अखिलेश सिंह रविवार रात थानाभवन विधान सभा क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर यहां कश्यप चौपाल पर प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांव के निराश्रित लोगों को मंत्री ने कंबल वितरित किए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने प्रशासन के अलावा मंत्रियों से भी कहा है कि सर्दी में खुद जाकर निराश्रितों को कंबल बांटे। किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए । इसके बाद मंत्री ने शामली शहर के अजंता चौक, फव्वारा चौक, रेलवे रोड चौराहे समेत शहर के रेलवे स्टेशन पर डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ घूमकर वहां मिले निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए । डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहसीलों द्वारा लगातार निर्धनों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। तीनों तहसीलों में इतना वितरण किया गया है। मौके पर एसडीएम शामली, ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, गजे सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर संजीव कश्यप, मिंटू प्रधान, धर्मपाल सिंह, लोकेश देवी, विनेश देवी, लक्ष्मण कश्यप, तारांचद कश्यप, महीपाल कश्यप, पिंटू चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें