फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किमी लंबी सड़क और 253 गड्ढे

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
road - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले में सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई है। योगी सरकार में जून तक गड्ढों के भरने के आदेश के बाद पता चलेगा इस पर कितना काम हुआ। आपको अगर शामली से कैराना जाना है, तो 13 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए आपको 253 गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा। अकेले कैराना-शामली मार्ग ही
विज्ञापन

नहीं, बल्कि जिले के अन्य मार्गों का हाल भी कमोबेश यही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया है। इस पर 15 जून तक अमल होना है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग से सड़कों की हालत पर रिपोर्ट भी मांगी जा चुकी है। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को 13 किलोमीटर लंबे शामली से कैराना मार्ग की हालत  का जायजा लिया, तो इतनी कम  दूरी के मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य मिला। 

शामली से निकलते ही कैराना रोड पर पहुंचने पर गड्ढे शुरू हो जाते और कैराना तक यही हाल रहता है। इस मार्ग से पानीपत, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से वाहनों की आवाजाही रहती है। पानीपत में नौकरी करने वालों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। पानीपत-खटीमा हाईवे होने के बावजूद इस सड़क की हालत बेहद खराब है। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर शामली जनपद की बागपत जिले की सीमा से शुरूआत करने के बाद एलम, कांधला, खंदरावली, लिलौन, खेडीकरमू और शामली में होकर सहारनपुर मार्ग पर थानाभवन क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। 

कुछ स्थानों पर लगा दी टुक्की 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शामली-कैराना मार्ग पर कुछ स्थानों पर सड़क के गड्ढे भरने का कार्य हुआ और टुक्की लगाकर छोड़ दिया गया, जबकि सड़क के बीचोंबीच बन रहे गहरे गड्ढों को नहीं भरा गया। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग इससे आहत हैं, क्योंकि सड़क के गड्ढों की वजह से 13 किलोमीटर का सफर करीब 25 मिनट लग जाते हैं। 

उधर, इस मामले के बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। गड्ढामुक्त करने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया है। जल्दी ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

 कैराना रोड पर गड्ढों की स्थिति 
पोल्ट्री फार्म से शेखुपुरा बिजलीघर मोड़ तक    40 गड्ढे 
कंडेला औद्योगिक चौकी            8 गड्ढे 
चौकी से कंडेला गांव के संपर्क मार्ग तक    35 गड्ढे 
कंडेला संपर्क मार्ग से रेमटेक कॉलेज तक    65 गड्ढे 
रेमटेक से मायापुर मोड़ तक        70 गड्ढे 
मायापुर मोड़ से कैराना कोतवाली तक        35 गड्ढे 

अधर में लटका है पुलियों का निर्माण
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर कांधला से लेकर थानाभवन तक एक दर्जन से ज्यादा पुलिया का निर्माण अधर में छोड़ दिया गया है। चूंकि इस मार्ग का चौड़ीकरण होना है और दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन हाईवे के तहत इन पुलिया का निर्माण होना था, लेकिन निर्माण एजेंसी विवादित होने के कारण यह कार्य अधर में लटक गए। सड़क के बीच तक आ रही पुलिया हादसों का कारण भी बन रही है। दो दिन पूर्व ही सिक्का पुलिया के पास रोडवेज की अनुबंधित बस और ट्रैक्टर ट्राले की टक्कर हुई, जिस कारण बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए थे। इसके अलावा भी आए दिन हादसे होते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें