शामली। उत्तर प्रदेश संयुक्त संघर्ष संचालन समिति शाखा की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और राज्यकर्मचारी दो अक्तूबर को कैंडल मार्च निकालेंगे। बुधवार को श्री हनुमान धाम पर उत्तर प्रदेश संयुक्त संघर्ष संचालन समिति शाखा समिति की बैठक हुई। जिसमें जिला संयोजक संजीव मलिक ने प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर गांधी जयंती पर कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष योगेश राठी ने बताया कि गुरुद्वारा के पास पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से शुरू होकर मंडी मार्शगंज रेलवे रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समापन किया जाएगा। बैठक में अजय तोमर, प्रविंद्र कुमार चौधरी, गौरव कुमार, खलील अहमद, अरविंद कुमार, अनुज कुमार राठी मौजूद रहे।