फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3067 लाभार्थियों को 115 करोड़ का ऋण स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड स्थित अग्रणी जिला बैंक कार्यालय पर बुधवार को मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया। जिसमें लाभार्थियों को एमएसएमई ऋण, कृषि ऋण, मुद्रा ऋण, शासन प्रायोजित योजनांतर्गत ऋण, गृह ऋण, शिक्षा ऋण आदि का स्वीकृत पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बैंकों ने समयसीमा में 100 करोड़ से अधिक लोन स्वीकृत कर कीर्तिमान स्थापित किया है। देशभर में 38 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं। हर आदमी की पहुंच बैंक तक हो गई है। सभी योजनाएं बैंक पर निर्भर हैं। लाभार्थी को बिना किसी दिक्कत योजनाओं का लाभ मिले, यही सरकार की मंशा है।
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि बैंकों ने विभिन्न योजनाओं में 100 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 115 करोड़ के लोन की स्वीकृति दी है, जो सराहनीय हैं। लीड बैंक मैनेजर उमा शंकर गर्ग ने बताया कि 100 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 3067 लाभार्थियों को 115 करोड़ का लोन स्वीकृत किया गया। विधायक और डीएम ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। जिला उद्योग केंद्र से सहायक प्रबंधक रविंद्र कुमार, सभी बैंकों के जिला समन्वयक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें