फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 1

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज में 18 और 19 फरवरी को वर्तमान परिवेश में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चिंतन की प्रासंगिकता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से कुलपति और उपकुलपति शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. वेदकुमारी ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में हिसार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर केपी सिंह, मेरठ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एचएन सिंह, राजस्थान के जयपुर विश्वविद्यालय, हरियाणा की कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, आगरा विश्वविद्यालय और हरियाणा पंजाब के विश्वविद्यालयों से भी डाक्टर और प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। गोष्ठी के कोर्डिनेटर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का उपविषय वर्ग- जाचित व्यवस्था एवं समाज सुधार केश प्रति दृष्टिकोण, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, भारतीय संविधान के निर्माण में भूमिका, दलितों के उद्धार के लिए किए गए प्रयास, आरक्षण व्यवस्था के प्रति दृष्टिकोण, आदि होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रताप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें