शामली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए लखनऊ से आई टीम ने शामली नगर पालिका क्षेत्र में घूमकर सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया और फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड किए। इसके आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग बनाई जाएगी।
फोटो अपलोड करने का कार्य कारवी डाटा मैनेजमेंट संस्था कर रही है, जिसके जूनियर एसेसर अश्वनी कुमार ने शामली नगर पालिका के सफाई कर्मियों को साथ लेकर सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। करीब 10 शौचालयों पर पहुंचकर वहां आसपास रहने वाले लोगों से शौचालयों के उपयोग के बारे में जानकारी ली। साथ ही बताया कि शौचालयों के आसपास कूडे़दान भी रखे होने चाहिए। सभी शौचालयों के फोटो लेकर वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 की रैंकिंग तैयार होगी। इस दौरान सफाई इंस्पेक्टर गोविंद सिंह, राजन पाहिवाल, दीपक बिड़ला, शशिकांत पाहिवाल आदि मौजूद रहे।