फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
विज्ञापन

शामली। शहर के कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कुछ अभिभावकों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि शिक्षिका नियम विरुद्ध शिक्षण कार्य कर रही हैं तथा बच्चों पर ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाती हैं।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले अभिभावक सविता, रविंद्र, धर्मेंद्री, सुधीर, रामपाल, रामकुमार, जयवीर, जयपाल सिंह, मनोज, पुष्पेंद्र, प्रहलाद सिंह, धर्मपाल सिंह, रिशिपाल आदि ने पत्र में कहा कि शिक्षिका की शैक्षिक योग्यता एमएससी गृह विज्ञान है, जबकि वह कक्षा नौ से 12 वीं तक के बच्चों को जीव विज्ञान पढ़ा रही है। सरकार का स्पष्ट नियम है कि जीव विज्ञान पढ़ाने वाली शैक्षिक अर्हता एमएससी (जन्तु/वनस्पति विज्ञान) होनी चाहिए, लेकिन स्कूल प्रबंधन इसका पालन नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं शिक्षिका द्वारा बच्चों को ट्यूशन पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया जाता है। इस संबंध में पूर्व में स्कूल प्रबंधन के साथ ही आईसीएसई बोर्ड, जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी मांग है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए। उधर, इस संबंध में सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बिजू से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तथा वाटसएप भी भेजा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें