फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
तिलहर में अवनेश की रोती बिलखती पत्नी गीता - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी अवनेश का शव तिलहर थाना क्षेत्र के गांव विरसिंहपुर स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार को ससुराल आया था। परिजन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर फंदे से लटका दिया। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

30 वर्षीय अवनेश की पत्नी गीता आठ महीने पहले अपनी मां गोदावरी के साथ मायके आ गई थी। इस बीच दंपती में अनबन हो गई। बताते हैं कि अवनेश कई बार पत्नी को लेने ससुराल आया था, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। 13 मार्च को अवनेश के बेटे दीपक का जन्मदिन है। जन्मदिन कार्यक्रम के लिए उसे गांव बुलाया गया था। वह शुक्रवार शाम को ही ससुराल पहुंच गया था। रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शनिवार सुबह अवनेश का शव ससुराल में कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। गांव के प्रधान ने फोन कर अवनेश के पिता रामभजन को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
पैरों में थे चोट के निशान, शव के पास पड़ी थीं चूड़ियां
रामभजन ने तिलहर थाने में तहरीर देकर बेटे अवनेश की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि परिजन जब पहुंचे तो अवनेश के पैर जमीन से लगे थे। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। पैरों पर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे कुछ विवाद हुआ हो। रामभजन ने अवनेश की पत्नी गीता, उसकी मां समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि चारों ने साजिश के तहत मिलकर बेटे की हत्या कर दी और शव को लटका दिया। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अवनेश द्वारा फंदे से लटककर जान देने की सूचना दी गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार, सीओ तिलहर।
प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते गन्ने के खेत में जाकर गेहूं की फसल में डाली जाने वाली कीटनाशक दवा पी ली । खेत में युवक को अचेत अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोपहर ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव गांव ले आए हैं। बताते हैं कि युवक का गांव की ही युवती से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसे मोबाइल लेकर दे रखा था। उसकी लगातार युवती से बात होती थी। दोनों में अनबन होने से आहत होकर युवक ने शनिवार सुबह गन्ने के खेत में जाकर कीटनाशक पदार्थ पी लिया। युवक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। संवाद

अवनेश का । फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें