फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में रोडवेज की अनुबंधित बस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला गढ़ीगाड़ीपुरा निवासी सूरज (22) को बरेली डिपो की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। बस का पहिया सूरज के सिर को कुचलते हुए निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले वालों ने चालक को पीटते हुए जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

फूल बेचने का काम करने वाला सूरज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से बाहर सड़क पर निकला ही था, तभी शहर की ओर से आ रही बरेली डिपो की अनुबंधित बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सूरज गिर पड़ा और बस का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस चालक को नीचे उतार कर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ जुटने से जाम लग गया।
सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन के अपर प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने चालक को हिरासत में ले लिया। बस को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बेटे की मौत से परिजन के नहीं थम रहे आंसू
जवान बेटे की मौत से परिजन के आंसू नहीं थम रहे। बेटे का शव देखकर मां सुशीला और पिता राम किशोर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छोटे भाई रामू व रजनीश भी बिलख पड़े। सुशीला रोते हुए कई बार बेहोश हो गईं।
बड़े वाहनों का संचालन बंद कराया
हादसे के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने चालक की पिटाई लगाने के बाद हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की खबर पुलिस के पास पहुंची तो सबसे पहले पुत्तूलाल चौराहे से सरायकाइयां की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन बंद करा दिया। मामला शांत पड़ने के बाद यातायात सुचारू हुआ।

सूरज का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

रोते बिलखते मृतक सूरज के परिजन । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें