फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के गहरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
निगोही में रोते बिलखते मृतक रामकुमार के परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। गांव हमजापुर निवासी रामकुमार व उसका भाई ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिरने से घायल हो गए। सीएचसी ले जाते समय ट्रैक्टर के चालक रामकुमार ने दम तोड़ दिया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

19 वर्षीय रामकुमार अपने ट्रैक्टर-ट्राली से भाई सुनील के साथ गांव लधोला से गन्ने का बीज लेने गया था। बीज लोड करने के बाद रामकुमार घर के लिए चल दिया। निगोही-पुवायां मार्ग पर सिंघीपुर पुलिया के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने रामकुमार व उसके भाई सुनील को बाहर निकला।
दोनों को निगोही सीएचसी भेजा गया है, लेकिन रामकुमार ने गांव चेना रुरिया के पास दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजन ने इनकार कर दिया और देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें