फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: गोदभराई की रस्म से पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

Tue, 05 Dec 2023 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

बंडा थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी युवक संत कुमार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव फंदे से लटका दिया। 
विज्ञापन
संत कुमार की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी सोनपाल के 18 वर्षीय पुत्र संत कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात में उसका शव महुआ के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता ने रुपयों के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों पर मारपीट के बाद शराब पिलाकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


संत कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ चेन्नई में मजदूरी करने गया था। दिवाली से एक महीने पहले ही घर लौट आया था। उसके बाद गांव के युवकों के साथ शादियों में फल के स्टाल लगाने का काम करने लगा। संत कुमार के भाई अरुण कुमार ने बताया कि संत कुमार की शादी खुटार में तय हुई थी। बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी। 

Bareilly: यातायात नियम तोड़ने में मंडल में पहले स्थान पर बरेली, शहर का यह चौराहा बना हॉटस्पॉट
विज्ञापन


संत कुमार के मोहल्ले के ही दो युवकों पर चार दिन की दिहाड़ी के रुपये बकाया था। रुपये मांगने के लिए वह गया था। रात में उसका शव बीआरसी परिसर में महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मृतक के पिता सोनपाल ने बताया कि संतकुमार को चार सौ रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी मिलती थी। उसके चार दिन के रुपये बकाया थे। उन्हीं रुपयों के विवाद में मारपीट के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी आरके मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

शादी के चलते घर लौटा संतकुमार
सोनपाल के बड़े पुत्र अरुण की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा संत कुमार चेन्नई में काम करता था। उसके लिए भी खुटार में लड़की देखी गई थी। बरात की वजह से दिवाली से पहले वह घर लौट आया था। बुधवार को गोदभराई की रस्म होनी थी। उससे पहले ही बेटे की मौत से पिता सोनपाल व मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें