फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की नई परियोजनाओं पर काम की रफ्तार छह माह भी बेहद धीमी

विज्ञापन
मिर्जापुर में निर्माणाधीन राजकीय कृषि बीज भंडार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत वर्ष नौ नवंबर को जलालाबाद और शहर में खिरनीबाग के जीआईसी मैदान में हुई जन सभाओं में 495 करोड़ की 232 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। 21.98 करोड़ रुपये की जिन 36 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने जलालाबाद में लोकार्पण किया, उन पर बाद में भी कई माह से काम जारी है। यही नहीं, 247.50 करोड़ रुपये की शिलान्यास वाली 95 में से कई परियोजनाओं पर कार्य की रफ्तार बहुत धीमी है और ग्रामीण पेयजलापूर्ति की योजनाओं पर अभी काम की शुरुआत तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अगस्त तक बनने वाले ईएसआई अस्पताल की नहीं बनी चहारदीवारी
सिंधौली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के प्रस्तावित 30 शैय्याओं वाले चिकित्सालय का शिलान्यास 16 फरवरी को लखनऊ-पलिया हाईवे पर पैना बुजुर्ग गांव के सामने त्रिलोकीनाथ मंदिर के निकट किया गया था। अस्पताल भवन समेत उसकी 670 मीटर लंबी चहारदीवारी और गेट बनाने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित कर इसके लिए 42.37 लाख रुपये बजट भी स्वीकृत किया गया। 16 अगस्त तक अस्पताल बनाकर तैयार करना है, लेकिन कार्य की गति को देखते अस्पताल एक वर्ष में बन जाए तो बड़ी बात होगी। अभी तक केवल चहारदीवारी की नींव भरकर उसके लिए कंक्रीट के पिलर बनाए जा रहे हैं। अस्पताल भवन की प्रस्तावित जमीन पर मैदान दिख रहा है।
मिर्जापुर में प्रस्ताव से आगे नहीं बढ़ सका काम
शाहजहांपुर। विकास खंड मिर्जापुर में नमामि गंगे परियोजना के तहत चयनित ग्राम पंचायत दोषपुर थोक और पैलानी उत्तर में ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण प्रस्तावित है। लेखपाल प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा लोहार नगला के समीप उपयुक्त 950 मीटर भूमि का चयन कर वहां पानी की टंकी के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद भी अधूरा पड़ा बीज भंडार भवन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उनमें मिर्जापुर ब्लॉक के नजदीक निर्माणाधीन बहुउद्देशीय राजकीय कृषि बीज भंडार भी शामिल है। इसका निर्माण कार्य एक वर्ष में पूर्ण होना था, लेकिन बजट की कमी से उसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कृषि बीज भंडार पिछले कई वर्ष से किराये के भवन में चल रहा है। साइट इंचार्ज सुरेंद्र सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2020-21 में गोदाम के निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई थी। ठेकेदार बार-बार बदले गए और अब पांचवें ठेकेदार को नियुक्त किया गया है। बजट भुगतान नहीं मिलने की स्थिति में कार्यपूर्ति अवधि छह माह को बढ़ा दी गई है। भवन लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन उसकी रंगाई-पुताई और दरवाजे-खिड़की आदि लगना बाकी हैं।
डीएम संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं। बजट की कमी से कोई कार्य रुकने नहीं दिया जाएगा। जिन गांवों में पेयजलापूर्ति परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ, उन्हें धरातल पर लाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों से भूमि चयन सहित कार्य प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। -श्याम बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

सिधौली के पैना बुजुर्ग में निर्माणाधीन श्रम चिकित्सालय । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें