फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर यातायात व्यवस्था रामभरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के 13 तिराहे और चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, लेकिन सभी जगह यह प्रणाली लागू नहीं हुई है। केवल खिरनीबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस यातायात को संचालित करती है। बाकी 12 चौराहे-तिराहों पर कुछ जगह ट्रैफिक लाइटें नहीं जलती हैं। जहां जलती हैं, वहां उनके मुताबिक वाहन नहीं चल रहे। जागरूकता का अभियान भी ठंडा पड़ गया है। इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था रामभरोसे है।
विज्ञापन

12:00 बजे : खिरनीबाग चौराहा
खिरनीबाग चौराहा पर दोपहर 12 बजे ट्रैफिक सिग्नल सुचारु रूप से काम करते मिले। वाहन चालकों द्वारा उनका पालन भी किया जा रहा था। कुछ लोग जानकारी के अभाव में ट्रैफिक सिग्नल को तोड़कर आगे बढ़ते चले गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका और सिग्नल लाइट को देखकर चलने की नसीहत दी।
12:15 बजे : अंटा चौराहा
अंटा चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगे मिले, लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थे। होमगार्ड एक साइड में धूप से बचने के लिए छांव में खड़े हुए थे। होमगार्ड ने बताया कि तेज धूप होने पर छांव में खड़े हैं, ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे। इस बीच जाम भी लगता रहा।
विज्ञापन

12:30 बजे : लाल इमली चौराहा
लाल इमली चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल काम करते नहीं मिले। ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था सुचारु नहीं होने से वाहन चालक मनमर्जी से आते-जाते दिखे। एक पुलिसकर्मी चौराहे पर खड़ा वाहन चेकिंग में व्यस्त था। वहां पर लगातार जाम भी लग रहा था। होमगार्ड एक तरफ बैठे नजर आए। ट्रैफिक व्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं था।
12:40 बजे : कवि तिराहा
नगर निगम कार्यालय के पास कवि तिराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू है। यहां ट्रैफिक सिग्नल काम करते मिले, लेकिन उनका अनुपालन होते नहीं दिखा। वाहन चालकों में ट्रैफिक सिग्नल को लेकर अनभिज्ञता दिखाई दी। उनको जागरूक करने वाला भी कोई नहीं दिखा। तिराहा पर तीनों तरफ से वाहन आते-जाते रहे।
खिरनीबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल ट्रायल चल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी सभी चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था को लागू नहीं किया गया है। सिस्टम को अपडेट करने आदि का काम चल रहा है। जल्द ही सभी 13 चौराहा-तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था लागू हो जाएगी। -मनोज कौशिक, प्रभारी, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहे पर लगा जाम में फंसे लोग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें