फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीज पर मायके आई महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। क्षेत्र के पंथी गांव निवासी दुर्विजय वर्मा की बेटी मूलवती (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव बग्गर में टिनशेड में फंदे से लटका मिला। वह तीज का त्योहार मनाने के लिए मायके आई हुई थीं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, दुर्विजय वर्मा ने करीब चार माह पूर्व बेटी मूलवती की शादी कांट थाना क्षेत्र के सहजना गांव निवासी पंकज के साथ की थी। मायके में शुक्रवार की सुबह छह बजे सोकर उठी मूलवती बग्गर में पशुओं को चारा डालकर गोबर हटाने लगीं। बेटी को काम करता देख दुर्विजय वर्मा पशुओं के लिए घास लेने चले गए। इसके बाद वह करीब नौ बजे वापस आए। देखा कि टिनशेड में बांस से उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई थी।
पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। नायब तहसीलदार सतेंद्र कटियार ने भी मौके पर पहुंच जांच की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के साथ तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें