फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेहल्लुम पर गमगीन माहौल में दफन किए ताजिये

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अंटा चौराहे पर चेहल्लुम पर मातम करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम की शहादत की याद में चेहल्लुम पर निकाले गए ताजिये बृहस्पतिवार देर रात चमकनी करबला में गमगीन माहौल में दफन किए गए। इस बीच मातम करने के साथ ही युवाओं ने करतब दिखाए और अखाड़े का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

चेहल्लुम पर मोहल्ला किला से फकीरे पहलवान, बाबूजई और बिजलीपुरा से ताजिये उठाए गए। विभिन्न मार्गों से होते हुए ताजिये अंटा चौराहे पर पहुंचे। यहां अकीदतमंदों ने मातम किया। बैंड पर नातिया कलाम और मर्सियाख्वानी पेश की गई। इससे माहौल गमगीन हो गया।
जुलूस के दौरान युवाओं ने विभिन्न करतब दिखाए। अखाड़े का प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद ताजिये निर्धारित मार्ग से होते हुए चमकनी करबला पहुंचे, जहां देर रात गमगीन माहौल में उन्हें दफन कर दिया गया। जुलूस के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शाहजहांपुर में अंटा चौराहे पर चेहल्लुम पर मातम करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें