फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खिलाकर मारा गया था अंकिता को

Wed, 16 Dec 2015 11:00 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की ब्रज बिहार कॉलोनी में रहने वाली 29 वर्षीय अंकिता की जहर खाने से मौत हो गई थी। अंकिता के बिसरा की जांच रिपोर्ट में उसकी मौत जहर खाने से होना पाई गई है। पुलिस तफ्तीश में पता चला कि अंकिता के ससुरालवालों ने उसे जहर देकर मारा था।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी प्रमोद मिश्र ने अपनी बहन अंकिता की शादी सात साल पहले ब्रज बिहार कॉलोनी निवासी सुरेश तिवारी के बेटे मनीष तिवारी से की थी। आरोप था कि अंकिता के ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 16 जून 2015 को अंकिता की जहर खाने से हालत बिगड़ गई थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मायके वाले उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में अंकिता ने बताया कि सास, देवर-देवरानी और ननद उसे जबरन जहर खिलाया है। बरेली में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंकिता की मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अंकिता की सास मनोरमा, ननद ज्योति और प्रिया, देवर रोमी और देवरानी के खिलाफ जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। अंकिता के बिसरा जांच रिपोर्ट में जहर से उसकी मौत होना पाई गई है।
 कोतवाल केके तिवारी के मुताबिक अंकिता की हत्या के मामले में उसकी ननद ज्योति, प्रिया और देवरानी सीता जेल में हैं, जबकि सास मनोरमा और देवर रोमी की जमानत हो गई है। इस केस की तफ्तीश में यह पाया गया है कि अंकिता के ससुराल ने उसे जबरन जहर खिलाया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें