फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जबरन सिगरेट पिलाकर बनाई वीडियो, फिर डॉक्टर की बेटी को घर में चोरी के लिए किया मजबूर

Wed, 08 Nov 2023 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी को जबरन सिगरेट पिलाते हुए वीडियो बनाई। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने ही घर से 20 हजार रुपये चोरी करने को मजबूर किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाजहांपुर के तिलहर इलाके में जबरन सिगरेट पिलाकर बनाई गई वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लखीमपुर खीरी के दो युवकों ने डॉक्टर की नाबालिग बेटी को अपने ही घर से 20 हजार रुपये चोरी करने के लिए मजबूर किया। दोबारा ऐसा करने से इन्कार करने पर युवकों ने वीडियो वायरल कर दी। 
विज्ञापन


इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोहल्ले में रहने वाले यामीन खां के यहां लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के सिसोरा निवासी फैजान आया था। 

आरोप है कि फैजान ने उनकी बेटी को सिगरेट पिलाई और उसका वीडियो बना लिया। फैजान एवं उसके अन्य दो साथियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी से 20 हजार रुपये घर से चोरी कर लाकर देने के लिए कहा। पहली बार में बेटी ने डरकर घर से रुपये चोरी कर उन्हें दे दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा रुपये मांगे तो बेटी ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार हो गई। उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया तब उन्होंने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उसके भाइयों ने धमकाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें