अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
अभ्यर्थी मोहम्मद जैश ने बताया कि सीतापुर के सिंधौली से यहां राजकीय इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आया हूं। बहुत अच्छा पेपर रहा। इसमें हिंदी, जीके, जीएस के प्रश्न सरल रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी कर रहा था। उन्नाव के आशीष गौतम ने बताया कि पेपर में गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया, बाकी सभी प्रश्न सामान्य रहे। 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे, सभी हल कर दिए हैं।
अभ्यर्थी गीता ने कहा कि बरेली से यहां पर पेपर देने के लिए आई। ट्रेन में भीड़भाड़ रही। लेकिन परीक्षा केंद्र ढूंढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पेपर में 12वीं तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न आए। रजनी ने कहा कि पेपर में हिंदी की रचनाएं आईं, जबकि सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के तमाम प्रश्न रहे। इसके अलावा विषम को चुनिए, सादृश्य पूरा कीजिए, शब्दयुग्म का अर्थ बताइए जैसे प्रश्न आए। मुझे गणित के सवाल कठिन लगे।