दरोगा ने दी ये दलील
इधर, पुलिस ने जमीन खरीदने वाले को थाने में बैठा रखा है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 19 अगस्त को श्रवण ने प्रार्थना पत्र दिया था। 21 अगस्त को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। जब तक दूसरा पक्ष आया, श्रवण चला गया। दरोगा ने फोन करके फिर बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। बाद में पता लगा कि जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ पुवायां पंकज पंत ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। बाद में जानकारी मिली कि श्रवण ने जहर खा लिया है और उनकी मौत हो गई है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी।