फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam 2024: कड़ी निगरानी में संपन्न हुई सिपाही भर्ती की पहली पाली की परीक्षा, जानिए कैसा रहा पेपर

Fri, 23 Aug 2024 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के 12 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली का पेपर संपन्न हुआ। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि जीके, जीएस व हिंदी के प्रश्नों को आसानी से किया हल, गणित के सवालों ने थोड़ा उलझा दिया। इसके बावजूद उनका पेपर अच्छा रहा। 
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक की लिखित परीक्षा के लिए शाहजहांपुर जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर शुक्रवार को परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि जीके, जीएस व हिंदी के प्रश्नों को आसानी से किया हल, गणित के सवालों ने जरूर थोड़ा उलझाया।  

विज्ञापन


जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में पेपर देने के लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए। जामा तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली के लिए 5,256 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सुबह 10 बजे से उनका पेपर शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक चला।

परीक्षा के केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीकठाक आया। न ज्यादा कठिन था और न ज्यादा सरल। इसलिए हल करने में कोई समस्या नहीं हुई। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सवाल दो अंक का रहा। इस तरह कुल 300 अंकों की परीक्षा रही। पेपर को चार सेक्शन में बांटा गया। इसमें सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता परीक्षण और मानसिक योग्यता/बुद्धिमत्ता/तर्क से संबंधित प्रश्न रहे। 
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर 
अभ्यर्थी मोहम्मद जैश ने बताया कि सीतापुर के सिंधौली से यहां राजकीय इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आया हूं। बहुत अच्छा पेपर रहा। इसमें हिंदी, जीके, जीएस के प्रश्न सरल रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी कर रहा था। उन्नाव के आशीष गौतम ने बताया कि पेपर में गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया, बाकी सभी प्रश्न सामान्य रहे। 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे, सभी हल कर दिए हैं।

अभ्यर्थी गीता ने कहा कि बरेली से यहां पर पेपर देने के लिए आई। ट्रेन में भीड़भाड़ रही। लेकिन परीक्षा केंद्र ढूंढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पेपर में 12वीं तक के पाठ्यक्रम से प्रश्न आए। रजनी ने कहा कि पेपर में हिंदी की रचनाएं आईं, जबकि सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के तमाम प्रश्न रहे। इसके अलावा विषम को चुनिए, सादृश्य पूरा कीजिए, शब्दयुग्म का अर्थ बताइए जैसे प्रश्न आए। मुझे गणित के सवाल कठिन लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें