फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी मंत्रिमंडल में आज शामिल हो सकते हैं जितिन प्रसाद, कांग्रेस छोड़कर थामा था भाजपा का दामन

Sun, 26 Sep 2021 03:05 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. जितेंद्र प्रसाद के बेटे और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद इस वर्ष नौ जून को भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी में आने के बाद से ही अनुमान लगाया जाने लगा था कि प्रदेश सरकार में उन्हें बतौर ब्राह्मण चेहरा बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा काफी तेज है। इस खबर से उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिख रहा है। फिलहाल जितिन प्रसाद का एमएलसी बनना तय माना जा रहा है। रविवार शाम को वह मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्व. जितेंद्र प्रसाद के बेटे और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद इस वर्ष नौ जून को भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी में आने के बाद से ही अनुमान लगाया जाने लगा था कि प्रदेश सरकार में उन्हें बतौर ब्राह्मण चेहरा बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। एमएलसी की सीट के लिए उनकी चर्चा काफी समय से चल रही थी। अब जितिन प्रसाद का एमएलसी बनना लगभग तय हो चुका है। 

रविवार को एमएलसी के लिए उनके नाम की घोषणा होने की संभावना है। वहीं प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार के मद्देनजर जितिन प्रसाद को मंत्री पद मिलने की उम्मीद बलवती होने से समर्थक उत्साहित दिख रहे हैं। गृह नगर शाहजहांपुर से तमाम समर्थक लखनऊ पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें