फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों पर गरीब किसान कल्याण मेलों का हुआ आयोजन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के विकास खंड ददरौल में शनिवार को गरीब किसान कल्याण मेला का दीप जलाकर शुभारंभ करते विध? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए शनिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर गरीब किसान कल्याण मेलों का आयोजन किया गया। इसी आयोजन में जन आरोग्य मेला समाहित होने से एक दिवसीय मेले में सभी जगह लाभार्थियों की काफी भीड़ रही। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं प्रचार करने के साथ जन सामान्य से उनके आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं से सम्बंधित फार्म भरवाकर पंजीकरण किया।
विज्ञापन

ददरौल ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेले में विधायक मानवेंद्र सिंह ने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर पात्रों को आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराई और दिव्यांग जनों को रिक्शा देकर उन्हें हरी झंडी दिखाई। मेलों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व परीक्षण कर उनकी सेहत जांची गई। इस मौके पर बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी युगुल किशोर, परियोजना अधिकारी सुधा सिंह, खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह, पंकज सिंह उर्फ दिवाकर आदि मौजूद रहे।
जैतीपुर। विकासखंड परिसर में गरीब कल्याण मेले में ग्रामीणों को विभिन्न जानकारी दी गई। पूर्व विधायक वीरेंद्रप्रताप सिंह मुन्ना, बीडीओ डॉ. विजय प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख पति राजीव कश्यप, पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। तिलहर। गरीब कल्याण मेले का ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। राष्ट्रीय कृषि भंडार के प्रभारी विजय गंगवार तथा सहायक विकास अधिकारी कृषि गंगा शरण शर्मा ने उन्नत तकनीकी किसानों को सघन जानकारी दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य सृष्टि यादव ने स्टालों का जायजा लिया। वीडीओ दीपेंद्र सिंह, एडीओ राजीव शर्मा, भाजपा नेता वरुण यादव आदि मौजूद रहे। निगोही। विकास खंड निगोही में मेले का शुभारंभ तिलहर भाजपा तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख सचिन वर्मा, बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार, एडीओ पंचायत प्रमोद गंगवार, एडीओ समाज कल्याण बृजेश श्रीवास्तव, इं. चंदा खां, राजपाल सिंह, अतुल सिंह, अनुज यादव, संजू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें