फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: शाहजहांपुर में सपा प्रत्याशी और 500 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Feb 2022 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कांट थाने में राजेश वर्मा व उनके 500 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ददरौल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा शनिवार शाम को साढ़े पांच बजे के बाद सेहरामऊ दक्षिणी के चौहनापुर से कुर्रियां कलां की तरफ जुलूस लेकर आ रहे थे। रास्ते में कुर्रिया चौकी की पुलिस ने जुलूस को रोक लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजेश वर्मा ने जुलूस निकालने की अनुमति होने की बात कही पर वह कोई कागज नहीं दिखा पाए। कुर्रियां कलां चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला ने कांट थाने पर तहरीर देकर बताया कि संख्या बल अधिक होने के कारण जुलूस आगे की ओर बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें